वसई-विरार में फर्जी दस्तावेजों से बना दी 55 इमारतें
वसई-विरार : वसई-विरार में फर्जीवाड़े से सैकड़ों इमारतें बनाने वाले बिल्डरों पर मनपा ने कड़ी कार्रवाई की जाने की बात कही है। पुलिस ने इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद गिरफ्तार आरोपियों से कई मामलों के खुलासे होने की सम्भावना जताई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मिलावटी रबर स्टांप बनाकर 55 इमारतों के फर्जी सीसी व ओसी बनवाए हैं। मनपा ने सभी प्रभाग अधिकारियों की उनके क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज से इमारत बनाने वाले बिल्डरों की खोज शुरू कर दी है। मनपा उपायुक्त डॉ. किशोर गवस ने कहा कि जिन बिल्डरों ने इस फर्जीवाड़े से इमारतें बनाई हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फर्जीवाड़े के सामने आने से वसई-विरार के बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि फरवरी 2023 में तत्कालीन सहायक आयुक्त गणेश पाटील ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि विरार पूर्व कोपरी गांव में रुद्रांश अपार्टमेंट नामक इमारत को बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेज से बनाई है। पुलिस इसकी जांच कर रही थी।
Most Popular News of this Week
गुन्हे शाखा, युनिट ९, वांद्रे...
Oct 29, 2026
दीड किलो चरस जप्त; बाळगणाऱ्या एका आरोपीस गुन्हे शाखा, मुंबईकडून अटक ...
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ...
Nov 02, 2026
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, बृहन्मुंबई यांचे...
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे,...
Nov 01, 2026
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे, गुन्हे शाखा, मुंबई यांनी लोकल ट्रेनमध्ये महिलांचे...
धाडसी वाहतूक पोलीस शिपाई :...
Nov 01, 2026
कर्तव्यावर असलेल्या वाहतूक पोलीस कर्मचाऱ्याच्या अंगावर मोटार कार...
