पुलिस स्टेशन में रील बनाना पड़ा भारी,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस स्टेशन में रील बनाना पड़ा भारी,आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स को पुलिस की कुर्सी पर बैठकर पैसे और बंदूक के साथ इंस्टाग्राम रील बनाना महंगा पड़ गया। उसका वीडियो वायरल होते ही मानपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  50 वर्षीय आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उस शख्स का नाम सुरेंद्र पाटिल है। सुरेंद्र पाटिल ये रील बनाने के लिए पुलिस थाने पहुंच जाता है, फिर वहां पर कुछ ऐसी हरकत करता है जिससे पुलिस  उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल देती है। 

बता दें कि सुरेंद्र पाटिल पहले तो पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराता है। फिर उसकी जानकारी लेने के लिए मानपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है। पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद वो पुलिस अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाता है। इतना ही नहीं, इसके बाद सुरेंद्र पुलिस स्टेशन के बाहर जाकर परिसर में ही हाथ मे गन लेकर अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए एक और रील वीडियो बनाता है। मानपाडा पुलिस आज उसे कल्याण कोर्ट में पेश करेगी।


Most Popular News of this Week

पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ...

  पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, बृहन्मुंबई यांचे...

दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे,...

दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे, गुन्हे शाखा, मुंबई यांनी लोकल ट्रेनमध्ये महिलांचे...

धाडसी वाहतूक पोलीस शिपाई :...

कर्तव्यावर असलेल्या वाहतूक पोलीस कर्मचाऱ्याच्या अंगावर मोटार कार...

दिवाळीच्या पुर्व संध्येला...

दिवाळीच्या पुर्व संध्येला पोलीसांनकडुन नागरिकांना अनमोल भेट  १ कोटी ६४...

पायधुनी पोलीस ठाणे, मुंबई.

           पोलीस उप आयुक्त,       दक्षिण परिमंडळ - ०२, मुंबई.   ...