श्रद्धा वॉकर की शिकायत पर पूनावाला के खिलाफ क्यों नहीं हुई कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस

श्रद्धा वॉकर की शिकायत पर पूनावाला के खिलाफ क्यों नहीं हुई कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में पुलिस को बड़ा अहम सुराग हाथ लगा है।  जानकारी के मुताबिक, आफताब दो साल पहले ही श्रद्धा को मारना चाहता था। इतना ही नहीं उसने श्रद्धा को काटकर फेंकने की धमकी भी दी थी। हालांकि उस वक्त वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सका था। 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि 2020 में आफताब पूनावाला के खिलाफ श्रद्धा वालकर की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी जांच की जाएगी। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उस वक्त अगर कार्रवाई हुई होती तो संभवत: उसे बचाया जा सकता था। गौरतलब है कि आफताब और श्रद्धा की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए. बाद में वे दिल्ली आ गए थे। दोनों के बीच कथित तौर पर 18 मई को शादी को लेकर बहस हुई, जिसके बढ़ने पर पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। 


Most Popular News of this Week

पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ...

  पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, बृहन्मुंबई यांचे...

दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे,...

दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे, गुन्हे शाखा, मुंबई यांनी लोकल ट्रेनमध्ये महिलांचे...

धाडसी वाहतूक पोलीस शिपाई :...

कर्तव्यावर असलेल्या वाहतूक पोलीस कर्मचाऱ्याच्या अंगावर मोटार कार...

दिवाळीच्या पुर्व संध्येला...

दिवाळीच्या पुर्व संध्येला पोलीसांनकडुन नागरिकांना अनमोल भेट  १ कोटी ६४...

पायधुनी पोलीस ठाणे, मुंबई.

           पोलीस उप आयुक्त,       दक्षिण परिमंडळ - ०२, मुंबई.   ...