93 निरंकारी भक्तों द्वारा उत्साहपूर्ण रक्तदान
93 निरंकारी भक्तों द्वारा उत्साहपूर्ण रक्तदान
मुंबई । संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार, 19 मार्च, 2023 को संत निरंकारी सत्संग भवन, गणेश नगर, कांदिवली में आयोजित रक्तदान शिविर में 93 निरंकारी भक्तों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया | कांदिवली एवं आस पास के क्षेत्र के निरंकारी भक्तों ने इस शिविर में भाग लिया | संत निरंकारी रक्त केंद्र, विले पार्ले, मुंबई की ओर से इस शिविर में रक्त संकलन किया गया |
उल्लेखनीय है कि इस रक्तदान शिविर में नौजवानों में रक्तदान के प्रति अत्यधिक उत्साह देखा गया | सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की मानव सेवा ही ईश्वर सेवा की दिव्य सिखलाई को जीवन में उतारते हुए निरंकारी भक्त रक्तदान शिविर के अतिरिक्त स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं |
इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व स्थानीय नगरसेवक श्री कमलेश यादव के करकमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के अनेक प्रबंधक गण एवं सेवादल अधिकारी उपस्थित थे | मंडल के स्थानीय सेक्टर संयोजक श्री रामचंद्र मलेकर ने स्थानीय मुखी एवं सेवादल युनिट तथा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से इस शिविर का सफल आयोजन किया |
Most Popular News of this Week
गुन्हे शाखा, युनिट ९, वांद्रे...
दीड किलो चरस जप्त; बाळगणाऱ्या एका आरोपीस गुन्हे शाखा, मुंबईकडून अटक ...
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ...
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, बृहन्मुंबई यांचे...
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे,...
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे, गुन्हे शाखा, मुंबई यांनी लोकल ट्रेनमध्ये महिलांचे...
धाडसी वाहतूक पोलीस शिपाई :...
कर्तव्यावर असलेल्या वाहतूक पोलीस कर्मचाऱ्याच्या अंगावर मोटार कार...
