अजित पवार शरद पवार से मिले
मुंबई : अजित पवार और उनके गुट के विधायक रविवार को शरद पवार से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात वाईबी चह्वाण सेंटर में हुई। मुलाकात के बाद अजित गुट वाली NCP के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने पैर पकड़कर शरद पवार जी का आशीर्वाद लिया।
इससे पहले 14 जुलाई को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने NCP प्रमुख शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित अपनी चाची प्रतिभा पवार (शरद पवार की पत्नी) से मिलने गए थे, जिन्हें एक सर्जरी के बाद 14 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
शिवसेना के 9 मंत्रियों को विभाग मिले
उधर, शुक्रवार को महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हुए NCP के 9 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया। डिप्टी CM अजित पवार को वित्त और योजना विभाग का मंत्री बनाया गया है। छगन भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया।
अजित पवार सहित NCP के 9 विधायकों को जो विभाग दिए गए हैं, वो पहले भाजपा के 6 और शिवसेना (शिंदे गुट) के 4 विधायकों के पास थे। जिनसे ये विभाग वापस लिए गए।
Most Popular News of this Week
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ...
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, बृहन्मुंबई यांचे...
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे,...
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे, गुन्हे शाखा, मुंबई यांनी लोकल ट्रेनमध्ये महिलांचे...
धाडसी वाहतूक पोलीस शिपाई :...
कर्तव्यावर असलेल्या वाहतूक पोलीस कर्मचाऱ्याच्या अंगावर मोटार कार...
दिवाळीच्या पुर्व संध्येला...
दिवाळीच्या पुर्व संध्येला पोलीसांनकडुन नागरिकांना अनमोल भेट १ कोटी ६४...
