मुंबई में फिरौती के लिए एक बिजनेसमैन का अपहरण
मुंबई : मुंबई में फिरौती के लिए एक बिजनेसमैन का अपहरण करने के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज हुई है. मुंबई पुलिस ने बताया कि बुधवार को गोरेगांव ईस्ट इलाके से एक बिजनेसमैन राजकुमार सिंह का अपहरण कथित तौर पर बंदूक की नोक पर हुआ. इस मामले में विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य आरोपी हैं.रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई के गोरेगांव में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस में करीब 10 से 15 लोगों ने धावा बोल दिया और म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह का अपहरण कर लिया. एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑनलाइन सामने आया है जिसमें कथित तौर पर 10 से 15 लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.एफआईआर के अनुसार राजकुमार सिंह से कुछ कागजात पर साइन करवाए गए. स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर बिजनेस को बचाया. इसके बाद अपहरण और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
Most Popular News of this Week
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ...
पोलीस उप-आयुक्त, अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, बृहन्मुंबई यांचे...
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे,...
दक्षिण सायबर पोलीस ठाणे, गुन्हे शाखा, मुंबई यांनी लोकल ट्रेनमध्ये महिलांचे...
धाडसी वाहतूक पोलीस शिपाई :...
कर्तव्यावर असलेल्या वाहतूक पोलीस कर्मचाऱ्याच्या अंगावर मोटार कार...
दिवाळीच्या पुर्व संध्येला...
दिवाळीच्या पुर्व संध्येला पोलीसांनकडुन नागरिकांना अनमोल भेट १ कोटी ६४...
